AI Agent क्या है?
Generative
AI Agent एक ऐसा सिस्टम है जो सिर्फ टेक्स्ट या जवाब नहीं देता, बल्कि खुद फैसले लेकर, कई चरणों
में, टूल्स का इस्तेमाल करके किसी काम को पूरा करता है बिना हर स्तर पर इंसान की मदद के। सीधी और सरल भाषा में समझें तो एक साधारण चैटबॉट
आपके सवाल का जवाब देता है, लेकिन एक AI Agent आपके लिए काम भी करता है जैसे किसी चीज को खोज कर परिणाम निकालना, कोड
लिखकर उसे टेस्ट करना, या किसी बड़े टास्क को एक प्लान के तहत चरण दर चरण पूरा करना आदि ।
इनकी ज़रूरत क्यों पड़ी?
शुरुआती
AI मॉडल सिर्फ सेकंडों में
जवाब देते थे इनके पास न
कोई प्लानिंग, न कोई टूल इस्तेमाल करने की ताकत, और न ही पिछले चरण को याद रखने की
क्षमता थी। लेकिन असली दुनिया के ज़्यादातर
काम कई चरणों वाले होते हैं और इंसान की तरह सोच-समझकर आगे बढ़ने की मांग करते हैं।
जैसे जैसे समय बीता लोगों द्वारा AI से
सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि असली काम करवाना चाहने लगे जैसे रिसर्च, कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट,
और टास्क मैनेजमेंट आदि, वैसे-वैसे
यह ज़रूरत साफ होती गई कि AI को प्लानिंग, मेमोरी, टूल यूज़ और खुद में सुधार (सेल्फ-करेक्शन)
की क्षमता दी जाए। लोगों की इसी
ज़रूरत ने AI Agents को जन्म दिया।
शुरुआत में जब सिर्फ "जवाब" काफी नहीं थे
वर्ष 2020
के आसपास जब GPT-3 जैसे बड़े language models आए, तो दुनिया हैरान थी। एक मॉडल इंसान
जैसा टेक्स्ट लिख
सकता था, सवालों के जवाब दे सकता था, और कहानियां बना सकता था। लेकिन जल्द ही इसमें एक सीमा साफ़ दिखने लगी कि ये
मॉडल सिर्फ बातें कर सकते थे, काम नहीं कर सकते थे। जैसे अगर
आप ChatGPT जैसे किसी शुरुआती चैटबॉट से कहते "मेरे लिए फ्लाइट बुक करो"
या "इस कोड में बग ढूंढकर ठीक करो", तो वह सिर्फ सुझाव दे देता असल में कुछ
करता नहीं था। उसके पास न इंटरनेट था, न कोई टूल चलाने की ताकत, और न ही यह याददाश्त
कि पिछले चरण में क्या हुआ था।
यहीं से एक सवाल उठा कि "अगर
LLM इतना समझदार है, तो इसे सिर्फ जवाब देने तक सीमित क्यों रखा जाए? इसे अपनी असली कला कौशल दिखाने की ताकत क्यों न दी जाए?"
इसी
सवाल ने AI Agents की नींव रखी।
समस्या नंबर 1: सिंगल-स्टेप सोच
शुरुआती
LLMs एक ही झटके में जवाब दे देते थे बिना
रुके और बिना जांचे। लेकिन असली दुनिया के ज़्यादातर कामों में कई चरणों की ज़रूरत
होती है जैसे-
1. रिसर्च
करने के लिए पहले सर्च करना पड़ता है, फिर जानकारी जोड़नी पड़ती है, और अंत में सोर्स
को जांचना पड़ता है।
2. कोड लिखने के बाद उसे चलाना पड़ता
है, उसमें आ रही गलतियों को देखना पड़ता है, और फिर सुधार करना पड़ता है।
2022-2023
के आसपास शोधकर्ताओं ने "Chain of Thought" (सोचने की कड़ी) जैसी तकनीकें
आज़माईं, जिसमें मॉडल को कदम-दर-कदम सोचने पर मजबूर किया गया। इससे जवाबों की क्वालिटी
तो सुधरी, लेकिन मॉडल अभी भी बाहरी दुनिया से कटा हुआ था।
समस्या नंबर 2: टूल्स और बाहरी दुनिया से संपर्क न होना
LLM की सारी जानकारी उसके ट्रेनिंग डेटा तक ही सीमित
थी। न वह लाइव इंटरनेट देख सकता था, न कैलकुलेटर जैसा सटीक गणित कर सकता था, और न ही
किसी डेटाबेस से जुड़ सकता था।
इसका हल "Tool Use" या "Function
Calling" के रूप में आया — इसके तहत मॉडल को यह सिखाया गया कि वह कब किसी बाहरी
टूल (जैसे सर्च इंजन, कैलकुलेटर, या API) को कॉल करे, और उसके जवाब को अपने अगले चरण
में इस्तेमाल करे।
समस्या नंबर 3: याददाश्त और प्लानिंग की कमी
एक इंसान जब कोई बड़ा काम करता है, तो वह याद रखता है कि
उसने क्या कर लिया है, क्या बचा है, और अगर कुछ गलत हो जाए तो वह अपना प्लान बदल लेता
है। शुरुआती AI सिस्टम्स में यह क्षमता नहीं थी। 2022 के अंत में ReAct
(Reasoning + Acting) नाम का एक फ्रेमवर्क पेश किया गया। इसने यह दिखाया कि अगर मॉडल
को "सोचो → कदम उठाओ →
नतीजा देखो → फिर सोचो" वाले चक्र
(loop) में चलाया जाए, तो वह जटिल और मल्टी-स्टेप टास्क को बेहतर तरीके से हल कर सकता
है।
इसके बाद AutoGPT और BabyAGI जैसे शुरुआती प्रोजेक्ट्स
आए, जिन्होंने दिखाया कि एक AI खुद अपने लिए छोटे-छोटे टास्क बना सकता है और उन्हें
एक के बाद एक पूरा कर सकता है। हालांकि ये शुरुआती मॉडल अभी बच्चे थे और अक्सर एक ही लूप में फंस
जाते थे, लेकिन इन्होंने भविष्य की एक सही दिशा दिखाई।
समस्या नंबर 4: भरोसेमंद और सुरक्षित रूप से काम करना
जैसे-जैसे एजेंट ज़्यादा स्वतंत्र (autonomous) होते
गए, एक नई चुनौती सामने आई वह है भरोसा और सुरक्षा। यदि कोई एजेंट
खुद फाइलें डिलीट कर सकता है, पैसे भेज सकता है, या ईमेल भेज सकता है, तो उसका एक गलत
फैसला किसी व्यक्ति या कंपनी को बड़ा
नुकसान कर सकता है। इसलिए
एजेंट फ्रेमवर्क में धीरे-धीरे निम्नलिखित सुरक्षा उपाय जोड़े गए:
• Human-in-the-loop confirmation: किसी भी संवेदनशील
एक्शन को करने से पहले इंसान की मंज़ूरी लेना।
• Sandboxing: एजेंट को एक सीमित और सुरक्षित माहौल
में चलाना।
• Self-reflection: एजेंट को खुद अपने काम की जांच
करने की अनुमति देना, ताकि गलतियां आगे न बढ़ें।
समस्या नंबर 5: कोडिंग और असली प्रोडक्टिविटी टास्क्स
एक बड़ी प्रेरणा यह भी थी कि डेवलपर्स को कोडिंग,
डिबगिंग और टेस्टिंग जैसे बार-बार किए जाने वाले कामों में मदद चाहिए थी। सिर्फ कोड
के सुझाव देना काफी नहीं था; डेवलपर चाहता था कि AI खुद कोड चलाकर देखे, गलतियों को
पकड़े और उनमें सुधार करे। इसी
ज़रूरत से Claude Code जैसे कोडिंग एजेंट्स का जन्म हुआ — जो सीधे टर्मिनल में काम
करते हैं, फाइलें पढ़ते-लिखते हैं, कमांड चलाते हैं, और नतीजों को देखकर खुद अपना अगला
कदम तय करते हैं।
इसे भी पढ़ें—मोबाइल रिचार्ज खत्म? इन ऐप्स और सेवाओं से इंटरनेट के जरिए करें Voice और Video Call
आज की स्थिति
आज
AI एजेंट्स कई क्षेत्रों में अपनी पहुंच बना चुके हैं:
- Coding Agents: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
के क्षेत्र में
- Research
Agents: गहरी रिसर्च करने और रिपोर्ट तैयार करने में
- Customer
Support Agents: ग्राहक सेवा के कामों को ऑटोमैटिक बनाने में
- Personal Assistant Agents: कैलेंडर, ईमेल और टास्क मैनेजमेंट के लिए
निष्कर्ष
AI
Agents को बनाने की ज़रूरत इसलिए पड़ी क्योंकि केवल "बुद्धिमानी भारी बातचीत" काफी नहीं थी असली दुनिया को सलाह के साथ-साथ ठोस काम की भी ज़रूरत
थी। यह सफर किसी सीधी रेखा में तय नहीं हुआ, बल्कि छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाते हुए
आगे बढ़ा इससे पहले
मल्टी-स्टेप सोच आई, फिर टूल का इस्तेमाल, फिर मेमोरी और प्लानिंग, और अंत में भरोसा
और सुरक्षा। यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, बल्कि एजेंट्स लगातार और ज़्यादा सक्षम
व भरोसेमंद बनते जा रहे हैं।

👌
जवाब देंहटाएं