अपना मोबाइल नंबर भूल गए? Jio, Airtel, Vi और BSNL का नंबर ऐसे करें चेक

Nik Writes
3
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम अपना ही मोबाइल नंबर भूल जाते हैं। खासकर जब नया SIM कार्ड लिया हो, लंबे समय से नंबर का किसी इस्तेमाल नहीं किया गया हो या एक ही फोन में दो SIM कार्ड चल रहे हों। ऐसी स्थिति में किसी को एकाएक अपना नंबर बताने या अन्य काम में देने में  परेशानी हो सकती है।

लेकिन इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों से आप अपने फोन पर ही अपना नंबर पता कर सकते हैं।

अगर आप Jio, Airtel, Vi या BSNL का SIM इस्तेमाल करते हैं, तो इस लेख में मोबाइल नंबर चेक करने के लिए दिए गए तरीके आजमा सकते हैं। साथ ही, Android फोन, iPhone और eSIM में नंबर पता करने का भी जानेंगे।

मोबाइल नंबर कैसे चेक करें
Jio, Airtel, Vi और BSNL का नंबर चेक करने के तरीके

आप सबसे पहले नीचे दी गई टेबल को देखें। इसमें अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके दिए गए हैं।

SIM ऑपरेटर

नंबर पता करने का तरीका

Jio

1299 पर मिस्ड कॉल

Airtel

*282# डायल करें

Vi

*199# डायल करें

BSNL

*222# डायल करके देखें

ध्यान दें कि USSD कोड की उपलब्धता ऑपरेटर और टेलीकॉम सर्किल के अनुसार अलग हो सकती है। यदि कोई कोड काम नहीं करता, तो नीचे दिए गए दूसरे तरीके अपनाएं।

1. Jio का मोबाइल नंबर कैसे पता करें?

अगर आप Jio SIM इस्तेमाल करते हैं और अपना नंबर याद नहीं है, तो 1299 पर मिस्ड कॉल देने का तरीका आजमा सकते हैं।

इसके लिए:

1.  अपने मोबाइल में Dialer ऐप खोलें।

2.  Jio SIM से 1299 पर कॉल करें।

3.  कॉल अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाती है।

4.  इसके बाद SMS के जरिए आपके Jio नंबर और प्लान से संबंधित जानकारी मिल सकती है।

आप MyJio ऐप में लॉग इन करके भी अपने अकाउंट की जानकारी देख सकते हैं। यदि ऐप पहले से लॉग इन है, तो यह तरीका और भी आसान हो सकता है।

2. Airtel का मोबाइल नंबर कैसे चेक करें?

Airtel यूजर्स *282# डायल करके अपना नंबर पता करने की कोशिश कर सकते हैं।

इसके लिए फोन का Dialer खोलें, Airtel SIM चुनें और *282# डायल करें। यदि यह सेवा आपके कनेक्शन पर उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर नंबर से संबंधित मैसेज दिखाई दे सकता है।

अगर यह कोड काम नहीं करता, तो Airtel ऐप में अपने अकाउंट की जानकारी देखें या कंपनी की आधिकारिक सहायता सेवा से संपर्क करें।

3. Vi का मोबाइल नंबर कैसे पता करें?

Vi यानी Vodafone Idea के ग्राहक *199# डायल करके अपना मोबाइल नंबर चेक करने की कोशिश कर सकते हैं।

इसके लिए:

1. फोन में Dialer खोलें।

2. Vi SIM चुनें।

3. *199# डायल करके कॉल बटन दबाएं।

4. यदि सेवा उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर जानकारी दिखाई दे सकती है।

इसके अलावा, Vi ऐप में लॉग इन करके भी अपने अकाउंट की जानकारी देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ग्राहक सहायता से संपर्क करना भी एक विकल्प है।

4. BSNL का मोबाइल नंबर कैसे चेक करें?

BSNL यूजर्स *222# डायल करके देख सकते हैं कि उनके कनेक्शन पर कौन सा मोबाईल नंबरदर्ज है|  हालांकि, इस कोड की उपलब्धता सभी टेलीकॉम सर्किल में समान होने की पुष्टि नहीं है।

अगर कोड काम नहीं करता, तो अपने BSNL SIM से किसी दूसरे फोन पर कॉल करके नंबर देख सकते हैं। यदि आउटगोइंग कॉल उपलब्ध नहीं है, तो फोन की सेटिंग्स या BSNL की आधिकारिक सहायता सेवा की मदद लें।

 Android फोन की सेटिंग्स से अपना नंबर कैसे देखें?

यदि आप कोई कोड डायल नहीं करना चाहते, तो अपने Android फोन की सेटिंग्स में भी SIM की जानकारी देख सकते हैं।

इसके लिए:

1.  फोन की Settings खोलें।

2.  About phone या Network & Internet/SIMs &Mobile network विकल्प खोजें।

3.  SIMs या SIM status/SIM Setting सेक्शन में जाएं।

4.  यहां उपलब्ध SIM नाम या  SIM नंबर के साथ उसका मोबाइल नंबर की जानकारी देखें।

अलग-अलग मोबाइल कंपनियों में इन विकल्पों के नाम थोड़े अलग हो सकते हैं। कुछ फोन में मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देता या Unknown लिखा आता है। ऐसी स्थिति में USSD कोड या ऑपरेटर ऐप का इस्तेमाल करें।

iPhone में मोबाइल नंबर कैसे पता करें?

iPhone यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर भी नंबर की जानकारी देख सकते हैं।

1.  Settings ऐप खोलें।

2.  Mobile Service या Cellular विकल्प पर जाएं।

3.  संबंधित SIM या eSIM चुनें।

4.  वहां उपलब्ध नंबर की जानकारी देखें।

यदि नंबर दिखाई नहीं देता, तो अपने ऑपरेटर के ऐप में अकाउंट डिटेल्स जांचें या किसी दूसरे फोन पर कॉल करके नंबर की पहचान करें।

 दो SIM कार्ड या eSIM होने पर नंबर कैसे पहचानें?

आजकल कई स्मार्टफोन में दो SIM कार्ड या फिजिकल SIM के साथ eSIM इस्तेमाल करने की सुविधा होती है। ऐसे में यह भूलना आसान है कि कौन-सा नंबर किस SIM से जुड़ा है।

नंबर पहचानने के लिए फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में दोनों SIM की जानकारी देखें। यदि नंबर वहां नहीं मिलता, तो एक-एक SIM से दूसरे फोन पर कॉल करके पता कर सकते हैं कि कौन-सा नंबर किस कनेक्शन का है।

eSIM यूजर्स को SIM निकालने की जरूरत नहीं होती। वे फोन की सेटिंग्स या संबंधित ऑपरेटर ऐप से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं।

अगर मोबाइल नंबर चेक करने का कोड काम न करे तो क्या करें?

कभी-कभी कोड डायल करने पर स्क्रीन पर कोई जानकारी नहीं आती। इसके पीछे नेटवर्क की समस्या, सेवा की अनुपलब्धता या गलत SIM का चुना जाना जैसे कारण हो सकते हैं।

ऐसी स्थिति में इन बातों की जांच करें कि-

1.  सही ऑपरेटर का SIM चुना है या नहीं।

2.  फोन में नेटवर्क सिग्नल उपलब्ध है या नहीं।

3.  कोड सही तरीके से दर्ज किया गया है या नहीं।

4.  ऑपरेटर ऐप में पहले से लॉग इन हैं या नहीं।

अगर इसके बाद भी नंबर पता नहीं चलता, तो संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक सहायता सेवा से संपर्क करें।

अपने Android फोन में ऐप्स चुनते समय प्राइवेसी का भी रखें ध्यान

मोबाइल का इस्तेमाल करते समय केवल नंबर और नेटवर्क की जानकारी ही जरूरी नहीं है, बल्कि फोन में इंस्टॉल किए गए ऐप्स पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में काम करते हैं या ऐसी परमिशन मांगते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती। इसलिए ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसकी परमिशन और प्राइवेसी संबंधी जानकारी देखना अच्छी आदत है।

अगर आप वीडियो देखने, फाइल शेयर करने, पासवर्ड सुरक्षित रखने, फोटो खींचने और मोबाइल को कंप्यूटर से कनेक्ट करने जैसे कामों के लिए उपयोगी विकल्प तलाश रहे हैं, तो हमारा यह लेख भी पढ़ सकते हैं:

Android के लिए 10 बेहतरीन ओपन सोर्स ऐप्स: प्राइवेसी और उपयोगिता के लिए उपयोगी विकल्प

इस लेख में आपको Android के लिए कई उपयोगी ओपन सोर्स ऐप्स के बारे में जानकारी मिलेगी, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या बिना बैलेंस के मोबाइल नंबर पता किया जा सकता है?

कुछ तरीकों में आउटगोइंग कॉल या बैलेंस की जरूरत नहीं पड़ सकती, जैसे फोन की सेटिंग्स में नंबर देखना। Jio में 1299 पर मिस्ड कॉल वाला तरीका भी आजमाया जा सकता है। हालांकि, हर सेवा की उपलब्धता आपके कनेक्शन पर निर्भर करती है।

2. क्या मोबाइल नंबर चेक करने के लिए इंटरनेट जरूरी है?

नहीं। USSD कोड और मिस्ड कॉल के तरीकों में सामान्यतः मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। लेकिन ऑपरेटर ऐप के जरिए जानकारी देखने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता हो सकती है।

3. क्या सभी कंपनियों का नंबर एक ही कोड से पता कर सकते हैं?

नहीं। अलग-अलग ऑपरेटरों के लिए अलग कोड या तरीके हो सकते हैं। इसलिए अपने SIM के अनुसार तरीका चुनें।

4. फोन की सेटिंग्स में नंबर नहीं दिख रहा है, क्या करें?

कुछ स्मार्टफोन में SIM की जानकारी में नंबर सेव नहीं होता। ऐसे में संबंधित ऑपरेटर का कोड, ऐप या दूसरे फोन पर कॉल करने वाला तरीका आजमा सकते हैं।

5. क्या eSIM का मोबाइल नंबर भी पता किया जा सकता है?

हां। eSIM का नंबर फोन की सेटिंग्स, ऑपरेटर ऐप या उपलब्ध नेटवर्क सेवाओं के जरिए पता किया जा सकता है। तरीका आपके फोन और ऑपरेटर पर निर्भर करेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!