घर में Wi-Fi है? जानिए 7+ स्मार्ट गैजेट्स के उपयोग और फायदे
आज के समय में यदि आप घर के Wi-Fi का उपयोग केवल मोबाइल और कंप्यूटर पर इंटरनेट चलाने तक करते है। तो आप यह जानना जरूरी है कि इसकी मदद से आप कई स्मार्ट गैजेट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं। इनमें Wi-Fi प्रिंटर, स्मार्ट बल्ब, Wi-Fi कैमरा, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट प्लग और स्मार्ट स्पीकर जैसे उपकरण शामिल हैं।
मैंने Wi-Fi प्रिंटर, स्मार्ट बल्ब और Wi-Fi कैमरे का इस्तेमाल किया है। इस लेख में इन तीनों के अनुभव
के साथ-साथ दूसरे उपयोगी Wi-Fi गैजेट्स
की जानकारी भी दी गई है, ताकि
आप अपनी जरूरत के अनुसार सही चुनाव कर सकें।
Wi-Fi
प्रिंटर की मदद से आप संगत
मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से बिना USB केबल लगाए प्रिंट निकाल सकते हैं।Wi-Fi प्रिंटर का सबसे बड़ा फायदा मुझे यह लगा कि हर
बार केबल ढूँढकर कंप्यूटर से जोड़ने की झंझट नहीं रहती। शुरुआत में प्रिंटर को घर
के Wi-Fi
से जोड़ने में थोड़ा समय
लगता है, लेकिन एक बार सेटअप हो जाने के बाद मोबाइल से
प्रिंट देना काफी सुविधाजनक लगा। कभी-कभी प्रिंटर लंबे समय तक बंद या स्लीप मोड
में रहने के बाद नेटवर्क से दोबारा जुड़ने में समय लेता है। ऐसे में उसे एक बार
बंद करके चालू करना या Wi-Fi कनेक्शनजाँचना
काम आता है।
यह कब उपयोगी है?
1. घर
पर पढ़ाई के नोट्स और असाइनमेंट प्रिंट करने में
2. जरूरी
दस्तावेजों की कॉपी निकालने में
3. ऑफिस
से जुड़े कागजात प्रिंट करने में
4. समर्थित
मोबाइल ऐप की मदद से सीधे फोन से प्रिंट करने में
ध्यान रखने वाली बात यह है
किसभी प्रिंटर मोबाइल प्रिंटिंग की सुविधा नहीं देते। खरीदने से पहले Wi-Fi और मोबाइल प्रिंटिंग सपोर्ट जरूर जाँच लें।
प्रिंट देते समय मोबाइल और प्रिंटर का एक ही नेटवर्क पर होना भी जरूरी होता है।
2. स्मार्ट बल्ब: मोबाइल से लाइट कंट्रोल करने की सुविधा
स्मार्ट बल्ब सामान्य LED बल्ब की तरह ही रोशनी देता है, लेकिन इसे मोबाइल ऐप से भी चालू-बंद किया जा
सकता है। कुछ मॉडल में ब्राइटनेस घटाने-बढ़ाने और रंग बदलने का विकल्प भी मिलता है।
इस मामले में अनुभव स्मार्ट बल्ब लगाना, सामान्य बल्ब जितना सीधा
नहीं है, क्योंकि पहले उसे ऐप से जोड़ना पड़ता है।
जोड़ने के दौरान कई बल्ब को Wi-Fi के
2.4
GHz नेटवर्क की जरूरत पड़ती है।
सेटअप के बाद ब्राइटनेस कम-ज्यादा करना और शेड्यूल सेट करना मुझे सबसे उपयोगी लगा, खासकर रात में हल्की रोशनी रखने के लिए। एक
बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दीवार का स्विच बंद कर देने पर बल्ब ऐप से भी नहीं
चलता।
स्मार्ट बल्ब से क्या कर
सकते हैं?
1. मोबाइल
ऐप से लाइट चालू या बंद करना
2. समर्थित
मॉडल में रोशनी की चमक बदलना
3. कुछ
मॉडल में अलग-अलग रंग चुनना
4. शेड्यूल
सेट करके तय समय पर लाइट चालू-बंद करना
ध्यान रखें:
1. स्मार्ट
बल्ब का दीवार वाला स्विच हमेशा ON रखें, वरना बल्ब को बिजली नहीं मिलेगी।
2. कुछ
बल्ब सीधे Wi-Fi से जुड़ते हैं, जबकि कुछ को अलग हब की जरूरत होती है। खरीदने
से पहले देख लें कि बल्ब आपके नेटवर्क और होल्डर के अनुकूल है या नहीं।
3. Wi-Fi कैमरा: घर की निगरानी के लिए बहुत उपयोगी
Wi-Fi
कैमरा घर के अंदर या बाहर
निगरानी रखने में मदद कर सकता है। मोबाइल ऐप से जोड़कर कई मॉडलों में लाइव वीडियो
देखा जा सकता है। कुछ कैमरों में मोशन डिटेक्शन, मोबाइल नोटिफिकेशन और रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है।Wi-Fi कैमरे में मुझे सबसे जरूरी चीज़ उसे सही जगह
पर लगाना और उसे अच्छा Wi-Fi सिग्नल
मिलना लगा। सिग्नल कमजोर होने पर लाइव वीडियो रुक-रुककर चलता है या देर से खुलता
है। मोबाइल पर लाइव वीडियो देख पाना और गतिविधि होने पर सूचना मिलना उपयोगी रहा।
ज्यादा नोटिफिकेशन आने पर मोशन डिटेक्शन की संवेदनशीलता सेटिंग्स में कम करनी
पड़ती है।
सामान्य उपयोग:
1. घर
के किसी हिस्से पर नजर रखना
2. समर्थित
मॉडल में मोबाइल से लाइव वीडियो देखना
3. मोशन
डिटेक्शन से गतिविधि की सूचना पाना
4. मेमोरी
कार्ड या क्लाउड स्टोरेज में रिकॉर्डिंग करना, यदि कैमरा यह सुविधा देता हो
खरीदते समय देखें:वीडियो की गुणवत्ता, नाइट विजन, रिकॉर्डिंग
विकल्प, स्टोरेज और सुरक्षा सुविधाएँ।
सुरक्षा के लिए:कैमरा लगाते ही उसका डिफ़ॉल्ट पासवर्ड बदल दें
और मजबूत पासवर्ड रखें। जो सुविधाएँ आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें बंद रखें और कैमरे को केवल भरोसेमंद ऐप
से चलाएँ।
4. स्मार्ट टीवी: इंटरनेट पर मनोरंजन
स्मार्ट टीवी को Wi-Fi से जोड़कर आप समर्थित प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज, समाचार और वीडियो देख सकते हैं। कुछ टीवी में मोबाइल स्क्रीन
कास्ट करने की सुविधा भी होती है।
ध्यान रखें कि कुछ ऐप के लिए
अलग सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है, और
वीडियो की गुणवत्ता बढ़ने के साथ इंटरनेट डेटा की खपत भी बढ़ती है।
5. स्मार्ट प्लग: सामान्य उपकरणों को ऐप से चालू-बंद करें
स्मार्ट प्लग को बिजली के
सॉकेट और किसी संगत उपकरण के बीच लगाया जाता है। इसके बाद मोबाइल ऐप से उस उपकरण
की बिजली की सप्लाई चालू या बंद की जा सकती है। उदाहरण के लिए, टेबल लैंप को स्मार्ट प्लग से जोड़कर उसका
शेड्यूल सेट किया जा सकता है।
यहाँ यह भी समझना जरूरी है
कि स्मार्ट प्लग सिर्फ बिजली की सप्लाई चालू-बंद करता है लेकिन उपकरण के अपने फीचर, जैसे AC का मोड या पंखे की स्पीड, इससे कंट्रोल नहीं कर सकता है। उपकरण को पहले से ON स्थिति में रखना पड़ता है, और कुछ उपकरण बिजली लौटने पर अपने आप चालू
नहीं होते।
सुरक्षा के हिसाब से हीटर, गीजर जैसे ज्यादा बिजली की खपत करने वाले
उपकरण जोड़ने से पहले प्लग की पावर रेटिंग जरूर देखें अन्यथा प्लग ओवेरलोड होने पर
जल भी सकता है। ऐसे उपकरणों के लिए आमतौर पर 16A रेटिंग वाला प्लग चाहिए, 6A वाला नहीं। निर्माता के सुरक्षा निर्देश जरूर पढ़ें।
6. स्मार्ट स्पीकर: बोलकर जानकारी और कमांड देना
स्मार्ट स्पीकर के वॉयस
असिस्टेंट से आप मौसम, समय, समाचार या संगीत जैसी जानकारी माँग सकते हैं। इसके कुछ
मॉडल, स्मार्ट बल्ब और दूसरे सम्बन्धित उपकरणों को वॉयस कमांड से कंट्रोल करने की
सुविधा भी देते हैं।
इसके लिए इंटरनेट, संबंधित अकाउंट और संगत डिवाइस की जरूरत हो
सकती है। खरीदने से पहले भाषा सपोर्ट और प्राइवेसी सेटिंग्स जाँच जरूर कर लें।
7. Wi-Fi से जुड़े दूसरे उपयोगी गैजेट्स
1. स्मार्ट
डोरबेल:- कुछ मॉडल दरवाजे पर
आए व्यक्ति का वीडियो या सूचना मोबाइल पर दिखाते हैं।
2. रोबोट वैक्यूम क्लीनर:- कुछ मॉडल तय समय पर सफाई करते हैं और मोबाइल ऐप से कंट्रोल होते हैं।
3. स्मार्ट एयर प्यूरीफायर:- समर्थित मॉडल में मोबाइल से संचालन, शेड्यूल और हवा की गुणवत्ता की जानकारी मिलती है।
4. स्मार्ट सेंसर:- दरवाजा खुलने, पानी के रिसाव या तापमान में बदलाव पर कुछ सेंसर मोबाइल पर अलर्ट भेजते हैं। इनकी सुविधाएँ और नेटवर्क की जरूरत मॉडल के अनुसार अलग होती है।
इन सभी को खरीदना जरूरी नहीं है। पहले अपनी जरूरत, बजट और घर के Wi-Fi नेटवर्क को ध्यान में रखें।
Wi-Fi 7 क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
घर में Wi-Fi प्रिंटर,
स्मार्ट बल्ब और Wi-Fi कैमरे जैसे गैजेट्स
इस्तेमाल करते समय Wi-Fi नेटवर्क की क्षमता भी महत्वपूर्ण
होती है। तकनीक के विकास के साथ Wi-Fi 7 जैसे नए मानक बेहतर
स्पीड और नेटवर्क क्षमता की संभावनाएँ लेकर आए हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि Wi-Fi 7, Wi-Fi 6 से
कितना अलग है, इसकी स्पीड कितनी हो सकती है और भारत में इसके
क्या फायदे हैं, तो हमारा विस्तृत लेख Wi-Fi 7 क्या है? जानिए
Wi-Fi 6 से अंतर, स्पीड और भारत में
इसके फायदे जरूर पढ़ें।
Wi-Fi गैजेट्स इस्तेमाल
करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- Wi-Fi बैंड जाँचें: कई स्मार्ट उपकरण केवल 2.4 GHz नेटवर्क पर चलते हैं। कुछ 5 GHz या दोनों बैंड को सपोर्ट करते हैं।
- इंटरनेट और लोकल नेटवर्क का अंतर समझें: कुछ काम लोकल नेटवर्क पर हो सकते
हैं, लेकिन बाहर से
कंट्रोल करने के लिए इंटरनेट चाहिए।
- सुरक्षा पर ध्यान दें: राउटर और हर डिवाइस पर मजबूत
पासवर्ड रखें, डिफ़ॉल्ट
पासवर्ड बदलें और सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर अपडेट करते रहें।
- बिजली की खपत देखें: स्मार्ट गैजेट्स भी बिजली इस्तेमाल
करते हैं, इसलिए जरूरत के
अनुसार ही चुनें।
- ऐप और सब्सक्रिप्शन जाँचें: कुछ सुविधाओं के लिए अलग ऐप, अकाउंट या पेड सब्सक्रिप्शन चाहिए
हो सकता है।
- अनुकूलता देखें: हर गैजेट हर राउटर, मोबाइल या स्मार्ट होम सिस्टम के
साथ काम नहीं करता।
निष्कर्ष
घर का Wi-Fi केवल इंटरनेट चलाने के लिए नहीं है। इससे कई
उपयोगी गैजेट्स जुड़ सकते हैं और उनके काम मोबाइल से संभाले जा सकते हैं। Wi-Fi प्रिंटर, स्मार्ट बल्ब और Wi-Fi कैमरा इसके अच्छे उदाहरण हैं, जिनका मैंने खुद इस्तेमाल किया है। स्मार्ट टीवी, स्मार्ट प्लग और स्मार्ट स्पीकर भी जरूरत के
अनुसार काम आ सकते हैं।
मेरी सलाह है कि सभी गैजेट्स
एक साथ खरीदने के बजाय अपनी रोजमर्रा की जरूरत से शुरुआत करें। इससे आप सही उपकरण
चुन पाएँगे और अनावश्यक खर्च से बचेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. घर में Wi-Fi होने पर कौन-कौन से गैजेट्स इस्तेमाल कर सकते
हैं?
Wi-Fi
प्रिंटर, स्मार्ट बल्ब, Wi-Fi कैमरा, स्मार्ट
टीवी, स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट प्लग जैसे संगत
उपकरण। कुछ स्मार्ट सेंसर और रोबोट वैक्यूम क्लीनर भी उपयोगी हो सकते हैं।
2. क्या Wi-Fi प्रिंटर से मोबाइल पर प्रिंट निकाला जा सकता
है?
हाँ, यदि प्रिंटर मोबाइल प्रिंटिंग को सपोर्ट करता है। इसके लिए
संबंधित ऐप या समर्थित प्रिंटिंग सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. क्या स्मार्ट बल्ब को मोबाइल से कंट्रोल कर
सकते हैं?
हाँ, कई स्मार्ट बल्ब मोबाइल ऐप से चालू-बंद होते हैं। कुछ मॉडल
में ब्राइटनेस, रंग और शेड्यूल बदलने की
सुविधा भी होती है। ध्यान रहे कि दीवार का स्विच ON रहना चाहिए।
4.
Wi-Fi कैमरा घर की सुरक्षा
में कैसे मदद करता है?
यह घर के कुछ हिस्सों की
निगरानी में मदद कर सकता है। मॉडल के अनुसार लाइव वीडियो, मोशन अलर्ट और रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएँ मिल सकती हैं।
5. क्या सभी Wi-Fi गैजेट्स हर राउटर के साथ काम करते हैं?
नहीं। उपकरण की Wi-Fi बैंड संबंधी जरूरतें और दूसरे तकनीकी मानक
जाँचना जरूरी है। कुछ गैजेट्स केवल 2.4 GHz नेटवर्क
पर काम करते हैं।
6. क्या Wi-Fi गैजेट्स चलाने के लिए इंटरनेट जरूरी है?
यह उपकरण और सुविधा पर
निर्भर है। कुछ काम लोकल नेटवर्क पर हो सकते हैं, लेकिन रिमोट कंट्रोल, क्लाउड रिकॉर्डिंग और मोबाइल अलर्ट के लिए इंटरनेट जरूरी
हो सकता है।
7.
Wi-Fi गैजेट्स को सुरक्षित
कैसे रखें?
राउटर और गैजेट्स पर मजबूत
पासवर्ड रखें, डिफ़ॉल्ट पासवर्ड बदलें, सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करें और कैमरे जैसे
उपकरणों की प्राइवेसी सेटिंग्स जाँचें।
8. क्या Wi-Fi गैजेट्स से बिजली की बचत होती है?
शेड्यूल और ऑटोमेशन से कुछ
मामलों में अनावश्यक बिजली खपत घट सकती है। असली बचत इस्तेमाल और उपकरण की खपत पर
निर्भर करती है।
अस्वीकरण (Disclaimer):इस लेख की जानकारी सामान्य जानकारी और लेखक के
अनुभव पर आधारित है। Wi-Fi गैजेट्स की सुविधाएँ, कार्यप्रणाली और अनुकूलता ब्रांड और मॉडल के
अनुसार अलग हो सकती हैं। कोई भी उपकरण खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक जानकारी, कीमत, वारंटी और सुरक्षा निर्देश जरूर जाँचें। Tech Kahaneeकिसी भी उत्पाद के प्रदर्शन या परिणाम की
गारंटी नहीं देता।











Very informative
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छा
जवाब देंहटाएं