एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन: क्या है iPhone Duo
आईफोन लवर्स को जिस पल का इंतजार सालों से था, वह आखिरकार वह आ ही गया । एप्पल ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo से पर्दा उठा दिया है । बंद होने पर एक हाथ में फिट होने वाला कॉम्पैक्ट फोन और खुलते ही एक पावरफुल मिनी टैबलेट, यह डिवाइस स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच के फर्क को लगभग मिटा देता है । हलाकि इसके पहले भी कई स्मार्ट फोन निर्माता कॉम्पनियों जैसे Samsung, Vivo, Oppo आदि ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में ला चुकी है लेकिन Apple द्वारा इसे दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है |
आइए जानते हैं iPhone Duo में क्या खास है, और इसके हर पहलू को विस्तार से समझते हैं।
डिज़ाइन और बिल्ड-
- मोटाई : अनफोल्ड करने पर यह सिर्फ 5.2 मिमी पतला है।
- ग्रेड 5 टाइटेनियम फ्रेम: इस उपयोग से यह फोन हल्का
होने के साथ-साथ यह डिवाइस मजबूत और टिकाऊ बनता है।
- कस्टम हिंज मैकेनिज्म: 100 से ज्यादा
माइक्रो-कंपोनेंट्स से बनी हिंज स्क्रीन को बिल्कुल फ्लैट रखती है और बीच की
क्रीज (सिलवट) को लगभग गायब कर देती है। आप इसे लैपटॉप की तरह आधा मोड़कर
टेबल पर भी टिका सकते हैं।
- ड्यूरेबिलिटी: आगे की तरफ मजबूत Ceramic
Shield 2 का
प्रोटेक्शन है और पानी-धूल से बचाव के लिए इसे IP68
रेटिंग दी गई है।
डुअल डिस्प्ले -
- अंदर की स्क्रीन 7.6 इंच की है। यह एक बड़ी Super Retina XDR OLED स्क्रीन है, जो 120Hz ProMotion और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें उपयोग की गई खास नैनो-टेक्सचर कोटिंग की वजह से धूप में भी रिफ्लेक्शन की समस्या कम होती है।
- बाहर की स्क्रीन 5.4 इंच की है | यह एक OLED डिस्प्ले है जिसको उपयोग आईफोन यूजर सामान्य कॉलिंग, मैसेजिंग और सोशल मीडिया
स्क्रॉल आदि के लिए कर सकते है,
इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना काफी
आसान है ।
परफॉर्मेंस:-
iPhone Duo में एप्पल का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2-नैनोमीटर तकनीक पर आधारित है। स्प्लिट व्यू और ऐप पेयरिंग टेक्नॉलजी
की वजह से आप बड़ी स्क्रीन पर आप एक साथ दो ऐप्स आसानी से चला सकते हैं | इसमें
क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए स्क्रीन पर डायरेक्ट स्केचिंग और नोट-टेकिंग की
सुविधा मिलती है तथा इस बार टच आईडी की वापसी हुई है इसमे फेस आईडी की जगह पावर
बटन में ही इंटीग्रेटेड Touch ID फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया
है, जो फोन खोलते ही तुरंत अनलॉक
हो जाता है।
यह भी पढ़ें: The
Gemini Era: बार्ड की नाकामी से जेमिनी 3.8 के
साम्राज्य तक गूगल की पूरी दास्तान
कैमरा:-
48 MP Fusion मेन और अल्ट्रा-वाइड
लेंस दिए गए है जोकि डेप्थ, कलर्स
और लो-लाइट डिटेल्स के लिए बहुत अच्छा काम कर सकते हैं । Duo Preview से आप किसी की फोटो खींचते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति बाहरी
स्क्रीन पर अपनी लाइव फ्रेमिंग देखकर पोज़ तय कर सकता है और इस फोन पर एक अंडर-डिस्प्ले
इनर कैमरा दिया गया है मतलब अंदर
की बड़ी स्क्रीन पर कोई नॉच या होल-पंच नहीं है;
वीडियो
कॉलिंग के लिए कैमरा स्क्रीन के नीचे छिपा हुआ है ।
बैटरी और चार्जिंग-
फोन के दोनों सिरों में बंटी हुई डुअल बैटरी दी गई है जो कंपनी के अनुसार अंदर
की बड़ी स्क्रीन पर भी लगभग 31 घंटे
का वीडियो बैकअप और outer display पर 44
घंटों वीडियो प्लेबैक देती है । 20 मिनट
में 50% फास्ट चार्जिंग और 25W MagSafe सपोर्ट के साथ यह पूरे
दिन के हेवी टास्क आराम से संभाल लेता है ।
कनेक्टिविटी:
Wi-Fi
7, GPS, Bluetooth v6.0, NFC और USB
Type-C का सपोर्ट मिलता है। ध्यान
देने वाली बात यह है कि इसमें कोई फिजिकल सिम स्लॉट नहीं है। यह पूरी तरह eSIM सपोर्ट के साथ आता है।
सेंसर:
सुरक्षा और सहज संचालन के लिए इसमें इन-डिस्प्ले
फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास
(मैग्नेटोमीटर), प्रॉक्सिमिटी
सेंसर, एक्सेलेरोमीटर,
एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सभी आवश्यक
सेंसर्स का पूरा सपोर्ट मिलता है ।
कीमत और भारत में उपलब्धता
प्रीमियम इंजीनियरिंग के साथ यह डिवाइस एक लक्ज़री प्राइस
टैग के साथ आता है:
|
वेरिएंट |
भारतीय
कीमत (INR) |
|
256 GB |
₹2,99,900 |
|
512 GB |
₹3,24,900 |
|
1 TB |
₹3,74,900 |
|
2 TB |
₹4,49,900 |
यह
फोन दो प्रीमियम कलर्स—स्टार व्हाइट
और नाइट स्काई में उपलब्ध होगा। भारत में
इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर
से और आधिकारिक बिक्री 23 अक्टूबर
से शुरू हो रही है।
iPhone Duo उन यूज़र्स और टेक लवर्स के
लिए है जो एक ही डिवाइस में फोन और आईपैड दोनों की ताकत चाहते हैं। हालांकि इसकी
कीमत काफी प्रीमियम है, लेकिन
इसका स्लिम डिज़ाइन और हिंज इंजीनियरिंग इसे फोल्डेबल कैटेगरी का नया बेंचमार्क
बनाती है।
Disclaimer-
इस ब्लॉग में दी गई सभी जानकारियाँ, तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स और
कीमतें इंटरनेट पर उपलब्ध लीक्स, टेक
रिपोर्ट्स और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित हैं। समय और क्षेत्र के अनुसार डिवाइस
के फीचर्स या कीमतों में बदलाव संभव है। किसी भी अंतिम निर्णय या खरीदारी से पहले
आधिकारिक सोर्स, ऑथराइज्ड
रिटेलर्स या गूगल पर उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट्स के ज़रिए विवरण की पुष्टि अवश्य कर
लें।

