आम नागरिकों की दैनिक सुविधाओं, सुरक्षा और ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका
आज भाग-दौड़ भारी जिंदगी में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना, लंबी कतारों में खड़ा होना या कागजी फाइलों को संभालने का समय किसी भी नागरिक के पास नहीं है | तकनीक के इस दौर में लंबी लंबी कागजी कार्यवाही अब बीते दौर की बात हो चुकी है। 'डिजिटल इंडिया' अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों, पहचान सत्यापन, स्वास्थ्य, परिवहन और वित्तीय सेवाओं को आसान बनाने के लिए कई आधिकारिक मोबाइल ऐप्स जारी किए हैं। ये ऐप्स न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता भी सुनिश्चित करते हैं। आज की यह टेक कहानी में हम लोग इन्ही कुछ जरूरी ऐप्पस् के बारे में जानते है-
1. पहचान और दस्तावेज़ प्रबंधन
DigiLocker, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत 2015 में शुरू की गई डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है। यह एक क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है जहाँ नागरिक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ डिजिटल रूप में रख सकते हैं।
प्रमुख विशेषताएं
• Issued Documents: सरकारी विभाग सीधे आपके DigiLocker में दस्तावेज़
(जैसे आधार कार्ड,
पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन
RC, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि) भेजते हैं
• Uploaded Documents: आप खुद भी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं |
• eSign सुविधा: डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा उपलब्ध है |
• 1GB मुफ्त स्टोरेज की सुविधा |
• कानूनी मान्यता- सूचना
प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत DigiLocker
में जारी दस्तावेज मूल दस्तावेज़ के बराबर
मान्य है |
कहाँ
काम आता है
• स्कूल/कॉलेज एडमिशन में सर्टिफिकेट जमा करना |
• ट्रैफिक पुलिस चेकिंग में इस
ऐप में जारी DL/RC
दिखाना |
• सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेज़ सत्यापन हेतु |
• कई सरकारी नौकरियों में दस्तावेजों
के सत्यापन में |
2. एकीकृत नागरिक सेवाएं
· UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance)
वर्ष 2017
में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी
मंत्रालय और NeGD द्वारा लॉन्च किया
गया यह ऐप "एक राष्ट्र, एक ऐप" की सोच पर आधारित है, जो सैकड़ों सरकारी सेवाओं
को एक मंच पर लाता है।
मुख्य
सेवाएं
• EPFO: PF बैलेंस चेक, पासबुक, क्लेम स्टेटस
• आयकर विभाग: PAN वेरिफिकेशन, TDS स्टेटस
• पासपोर्ट सेवा: आवेदन स्टेटस ट्रैकिंग
• गैस बुकिंग: LPG सिलेंडर बुकिंग (इंडेन, भारत गैस, HP)
• डिजिटल पेमेंट्स: बिजली/पानी बिल, प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान
विशेषता
• लगभग 13+ भारतीय भाषाओं
में उपलब्ध (हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी आदि)
• वेब, मोबाइल ऐप, SMS और IVR इन चारों
माध्यम से उपलब्ध, ताकि फीचर फोन वाले भी इस्तेमाल कर सकें
• सिंगल साइन-ऑन (एक ही लॉगिन से सभी सेवाएं)
Download here
Jeevan Pramaan:
वरिष्ठ
नागरिकों और पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करने
का आसान माध्यम है। अब पेंशनर्स बायोमेट्रिक या आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे
ही प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
Download here
3. बैंकिंग, डाक एवं वित्तीय सुरक्षा
· BHIM (Bharat Interface for Money)
दिसंबर 2016 में नोटबंदी के बाद NPCI द्वारा लॉन्च
किया गया, यह भारत का पहला सरकारी UPI ऐप है ।
इसकी प्रमुख विशेषताएं
• तुरंत भुगतान: UPI ID, QR कोड, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या
से पैसे भेजना/मंगवाना
|
• कोई शुल्क नहीं: ज़्यादातर लेन-देन पर कोई चार्ज नहीं |
• मल्टी-बैंक सपोर्ट: किसी भी बैंक खाते को लिंक कर सकते हैं |
• Aadhaar Pay: बायोमेट्रिक से
भुगतान
की सुविधा |
• *99# सेवा: बिना इंटरनेट के भी USSD कोड से भुगतान संभव |
सुरक्षा
लेन-देन के लिए हर बार UPI PIN ज़रूरी, दो-स्तरीय सुरक्षा
Download here· IPPB Mobile Banking:
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का ऐप,
जो डाकघर बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), पीपीएफ (PPF) और पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस
(PLI) में ऑनलाइन प्रीमियम व ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। इस सभी के अलावा आप इसमे DBT का पैसा प्राप्त
भी कर सकते है एवं कई रोजमर्रा के काम जैसे मोबाईल रिचार्ज, गैस बुकिंग भुगतान , क्यूआर
पेमेंट, बिजली बिल , जीवन बीमा किस्त का भुगतान आदि भी कर सकते है |
Dak Sewa App:-
डाक विभाग का एकीकृत सूचना ऐप है जिससे आप स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग, नजदीकी डाकघर का पता लगाना, विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं के ब्याज दरों की गणना, आर्टिकल बुकिंग के टैरिफ़, पोस्टल लाइफ इन्श्योरेन्स के संबंध में जानकारी तथा अपने पोस्ट ऑफिस के खातों की ई पासबुक आसानी से पा सकते है ।
Download here
4. परिवहन
• mParivahan
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है| यह Sarathi (लाइसेंस डेटाबेस) और
Vahan (वाहन पंजीकरण डेटाबेस) से जुड़ा हुआ है।
मुख्य
विशेषताएं
• वर्चुअल DL/RC: डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,
जो मूल दस्तावेज़ के बराबर मान्य
• वाहन जानकारी: नंबर प्लेट डालकर वाहन के मालिक, इंश्योरेंस, फिटनेस,
PUC (प्रदूषण जांच) की स्थिति देखना
• चालान: ट्रैफिक चालान की जानकारी और ऑनलाइन भुगतान
• RTO सेवाओं का लिंक: आवेदन ट्रैक करना
कहाँ
काम आता है
• वाहन खरीदते/बेचते समय पूर्व मालिक की जानकारी वेरिफाई
करना
• ट्रैफिक पुलिस चेकिंग में फिजिकल कॉपी की जगह डिजिटल
दिखाना
Download now
यह भी पढ़ें:-Apple iPhone Duo: एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन
5. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं
• Ayushman
Bharat PM-JAY / ABHA (Ayushman Bharat Digital Mission)
यह वर्ष 2018
में लॉन्च स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की "आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री
जन आरोग्य योजना" दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
मुख्य
विशेषताएं
• पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक प्रति वर्ष का कैशलेस इलाज
|
• नज़दीकी पैनल अस्पताल (सरकारी + निजी) खोजना |
• लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना |
ABHA (आभा ऐप)
Ayushman Bharat Digital Mission के तहत हर नागरिक
के लिए 14-अंकीय यूनिक हेल्थ ID जारी की जाती है।
मुख्य विशेषताएं
• सभी मेडिकल रिकॉर्ड (जांच रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन,
डिस्चार्ज समरी) एक डिजिटल हेल्थ अकाउंट में उपलब्ध है |
• डॉक्टर के साथ आसानी से रिकॉर्ड शेयर कर सकते है |
• अस्पताल में बार-बार पुराना इतिहास बताने की ज़रूरत
नहीं पड़ती है |
Download here
eSanjeevani:
केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय का राष्ट्रीय टेली-कंसल्टेशन प्लेटफॉर्म है । इसके माध्यम से
ग्रामीण और दूरदराज के नागरिक भी विशेषज्ञ सरकारी डॉक्टरों से घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन
परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
5. सुरक्षा, दूरसंचार एवं कृषि कल्याण (Security & Agriculture)
• Sanchar
Saathi
दूरसंचार विभाग द्वारा मई 2023 में लॉन्च किया गया,
साइबर सुरक्षा और मोबाइल सुरक्षा केंद्रित पोर्टल/ऐप है ।
मुख्य
विशेषताएं
• CEIR (चोरी/खोए फोन को ब्लॉक करना): इस एप्प में IMEI नंबर से
फोन को ट्रैक और ब्लॉक करना तथा
बाद
में वापस मिलने पर अनब्लॉक किया
जा सकता है |
• TAFCOP: कई सारे लोगों को अपने आधार
से किनते मोबाईल सिम कनेक्शन सक्रिय हैं, यह ऐप्प
इसकी जानकारी देता है जिससे फर्जी सिमो को समय से बंद कराया जा सकता है |
• KYM (Know Your Mobile): नया फोन खरीदने से पहले IMEI की प्रामाणिकता की जांच किया जा सकता है |
• Chakshu: फर्जी कॉल/SMS/व्हाट्सएप फ्रॉड की शिकायत दर्ज दिया जा सकता है |
महत्वपूर्ण अपडेट
2026 में दूरसंचार विभाग ने निर्देश दिया कि भारत
में बनने/बिकने वाले सभी नए मोबाइल हैंडसेट में यह ऐप पहले से इंस्टॉल हो, ताकि यूज़र
पहली बार सेटअप करते समय ही इसे आसानी से देख और इस्तेमाल कर सकें।
• 112 India
यह गृह
मंत्रालय की Emergency Response Support System (ERSS) पहल के तहत, अमेरिका के 911
जैसी एकीकृत आपातकालीन सेवा है ।
इसकी मुख्य विशेषताएं -
• SOS पैनिक बटन: पावर बटन 3 बार दबाने पर तुरंत लोकेशन के साथ अलर्ट
पुलिस कंट्रोल रूम को जाता है
• पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस — तीनों सेवाएं
एक ही नंबर (112) से प्राप्त
होती है
• Live Tracking: मदद पहुंचने तक रीयल-टाइम स्टेटस मिल जाता है |
• महिला सुरक्षा: शक्ति बटन जैसी सुविधाएं कुछ राज्यों में इससे जुड़ी
हैं |
महत्वपूर्ण सुझाव:
सरकारी ऐप्स का उपयोग करते समय हमेशा
यह सुनिश्चित करें कि आप उन्हें आधिकारिक Google Play Store या Apple App Store से
ही डाउनलोड कर रहे हैं। डेवलपर के नाम में संबंधित मंत्रालय (जैसे MeitY, NIC,
UIDAI, MoRTH) की जांच अवश्य करें ।












Excellent
जवाब देंहटाएं