एआई की अंतहीन दौड़ और गूगल की ऐतिहासिक वापसी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इस न खत्म होने वाली रेस में हर दिन एक नया अध्याय जुड़ रहा है। कुछ साल पहले जब चैटबॉट्स की पहली लहर आई, तो दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन का इस क्षेत्र के अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत इसके अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे थे । मगर गूगल ने सिर्फ वापसी नहीं की, बल्कि उसने मशीनी समझ का पूरा दायरा ही बदल दिया । यह कहानी है लड़खड़ाते प्रयोगों, साहसिक इंजीनियरिंग और आधुनिक एआई के सबसे बड़े साम्राज्य Google Gemini के जन्म की।
सिलिकॉन वैली का नया दंगल
साल 2022 के
आखिर में जब जनरेटिव एआई की गूंज उठी एवं
इसके मुख्य प्रतिद्वंदी OPEN AI ने
अपना CHAT GPT लॉन्च किया और इसकी अप्रत्याशित सफलता के दबाव
में Google ने अपने माउंटेन व्यू
स्थित गूगल हेडक्वार्टर में 'कोड
रेड' घोषित कर दिया । दशकों तक
इंटरनेट का मुख्य प्रवेश द्वार रहे गूगल के सामने यह सवाल था कि क्या लिंक्स की
नीली कतारें हमेशा लोगों की पहली पसंद बनी रहेंगी?
सर्च के सुल्तान के लिए यह साख की नहीं, बल्कि अस्तित्व की सीधी लड़ाई
थी। गूगल को कुछ ऐसा पेश करना था जो सिर्फ जवाब न रटे, बल्कि डेटा की प्रकृति को
गहराई से समझ सके।
क्या
है Google Gemini ?
Google Gemini आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मॉडल्स फैमिली का एक सदस्य है जैसा की OpenAI
का CHAT GPT एवं Anthropic
का
Claude । ये सभी मल्टीमॉडल मॉडल्स हैं। इसका मतलब है कि यह
सभी एक सामान्य लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) की
तरह केवल इनपुट टेक्स्ट को समझने तथा लिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दिए गए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट,
इमेज, ऑडियो, वीडियो और कोड जैसी अन्य
जानकारियों को भी स्वाभाविक रूप से समझ सकते हैं,
एवं दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रोसेस
कर सकते हैं ।
इसको एक उदाहरण से समझते है जैसे कि आपने Google Gemini से बोला की मुझे एक स्कूल जाते
हुए बच्चों की फोटो बना कर दो और उन सभी के स्कूल बैग में स्कूल का नाम लिखा हो |
Google Gemini कुछ ही
सेकंड में आपके दिए गए निर्देशों के अनुसार फोटो बना कर दे सकता है और
यह इसके पश्चात आपसे सुझाव मांग भी सकता है और दे भी सकता है | इसी प्रकार, डेटा इनपुट देने पर यह नियम/दस्तावेजों/चार्ट्स
को समझने एवं विज़ुअलाइज़ेशन बना सकता है, किसी भी दस्तावेज का अनुवाद कर सकता है, किसी डॉक्युमेंट्स के फॉर्मैट को
दूसरे फॉर्मैट पर बदल सकता है । वर्तमान में लॉन्च Gemini Omni मॉडल्स
से टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो प्रॉम्प्ट्स
से वीडियो जनरेट करा सकते है।
गूगल
जेमिनी का अंदरूनी तंत्र नेटिव मल्टीमोडैलिटी पर आधारित है, जहां टेक्स्ट, इमेज ग्रिड्स, वीडियो फ्रेम्स और ऑडियो स्पेक्ट्रोग्राम्स को अलग-अलग
मॉडल्स में भेजने के बजाय शुरू से ही एक साझा 'लेटेंट स्पेस' में टोकनाइज़ किया जाता है। इसके केंद्र में गूगल का
उन्नत ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर काम करता है, जो क्रॉस-अटेंशन मैकेनिज्म के जरिए विभिन्न मीडिया रूपों
के बीच सीधा संबंध स्थापित कर अगले टोकन की भविष्यवाणी करता है। दक्षता और
सुपर-फास्ट स्पीड के लिए यह मिक्सचर-ऑफ-एक्सपर्ट्स (MoE)
तकनीक का उपयोग करता है जिसमें पूरे न्यूरल नेटवर्क को
सक्रिय करने के बजाय एक स्मार्ट राउटर केवल उस कार्य के लिए जरूरी सब-नेटवर्क 'विशेषज्ञों' को ही जगाता है। साथ ही, गूगल के कस्टम TPU
(Tensor Processing Unit) हार्डवेयर और रिंग-अटेंशन जैसी तकनीकों के दम पर यह 10
से 20 लाख टोकन्स की विशाल मेमोरी को बिना क्रैश हुए प्रोसेस
करता है, जिसे
अंत में इंसानी और मशीनी फीडबैक (RLHF/RLAIF) तथा सख्त सेफ्टी गार्डरेल्स से तराशकर सटीक व सुरक्षित
आउटपुट में बदला जाता है।
इसके साथ ही, मौजूदा
जेमिनी मॉडल्स में उन्नत तार्किक क्षमता मौजूद है, जिसे
गूगल ने "Thinking"
नाम
दिया है। इस रीजनिंग क्षमता के बूते यह पेचीदा लॉजिकल सवालों,
वैज्ञानिक
आंकड़ों के विश्लेषण और उन्नत कोडिंग को सहजता से संभाल लेता है। वहीं,
इसके
टूल यूज़ और एजेंटिक (Agentic) फीचर्स
डेवलपर्स को ऐसे स्वायत्त एआई सिस्टम तैयार करने की आजादी देते हैं,
जो
बिना मानवीय मदद के स्वतंत्र फैसले ले सकें।
पहला पड़ाव: बार्ड का जन्म और शुरुआती हिचकियां
फरवरी
और मार्च 2023 के
दौरान गूगल ने हड़बड़ाहट में अपने प्रयोगात्मक चैटबॉट Bard की घोषणा की।
- शुरुआती लड़खड़ाहट: बार्ड पहले LaMDA और बाद में PaLM 2 आर्किटेक्चर पर
आधारित था। शुरुआती लाइव डेमो में गलत उत्तर और धीमी स्पीड ने आलोचकों को
सवाल उठाने का मौका दे दिया।
- रीब्रांडिंग का फेर:- कभी डुएट एआई (Duet AI), कभी पाल्म, तो कभी बार्ड—गूगल के
अलग-अलग नामों ने आम यूज़र्स और डेवलपर्स दोनों को उलझा दिया।
शुरुआती लड़खड़ाहट के साथ बिना विचलित हुए पर्दे के पीछे
गूगल की दो शीर्ष रिसर्च यूनिट्स Google
Brain और DeepMind हाथ मिलाकर एक नए गोपनीय एवं चमत्कारी
प्रोजेक्ट की नींव रख रही थीं ।
दूसरा पड़ाव: जेमिनी का ऐतिहासिक आगमन
दिसंबर 2023 में
तकनीकी जगत की साँसे थमती हुई नजर आई, जब
गूगल ने पेश किया अपना उन्नत किस का एआई मॉडल Gemini
1.0 ।
इसकी
सबसे बड़ी वजह थी इसकी नेटिव मल्टीमोडैलिटी। जहां पुराने एआई मॉडल टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो को अलग-अलग
पाइपलाइनों से जोड़ते थे । किन्तु जेमिनी को पहले दिन से ही हर तरह के इनपुट को एक
ही न्यूरल स्पेस में एक साथ प्रोसेस करने के लिए ट्रेन किया गया था।
गूगल
ने इसे तीन अलग-अलग आकारों में उतारा:
- Gemini Nano: फोन की चिप (NPU) पर बिना इंटरनेट चलने
वाला हल्का मॉडल, जिसने
डेटा को डिवाइस में ही सुरक्षित रख प्राइवेसी सुनिश्चित की ।
- Gemini Pro: सामान्य रीजनिंग, कोडिंग और कंटेंट जनरेशन
का भरोसेमंद वर्कहॉर्स।
- Gemini Ultra: अत्यधिक जटिल वैज्ञानिक
रिसर्च और गणित के लिए बना हैवीवेट मॉडल,
जिसने 32
MMLU बेंचमार्क्स में से 30 में मानव विशेषज्ञों को
पीछे छोड़ दिया।
तीसरा पड़ाव: नाम बदला, रूप बदला
फरवरी 2024 में
गूगल ने अपने 'बार्ड' नाम को हमेशा के लिए खत्म कर
दिया और सब कुछ एक ही टोकरी में लाकर रख दिया जिसका नाम है Gemini ।
- मेगा-कॉन्टेक्स्ट की
शुरुआत: मई 2024 में Gemini 1.5 Pro और 1.5
Flash के
साथ गूगल ने 10 लाख
से 20 लाख टोकन की ऐतिहासिक
कॉन्टेक्स्ट विंडो दी। जिसका परिणाम यह हुआ कि घंटों की ऑडियो रिकॉर्डिंग, भारी कानूनी फाइलें या
विशाल कोड रिपॉजिटरी को एक ही प्रॉम्प्ट से उनका विश्लेषण निकालना चुटकियों
का काम बन गया ।
- Gemini Live (अगस्त
2024): पिक्सल 9 सीरीज के साथ जेमिनी ने
प्राकृतिक इंसानी आवाज में बिना रुकावट के रीयल-टाइम संवाद करने की कला सीख
ली।
चौथा पड़ाव: सिर्फ सोचना नहीं, काम करना भी
दिसंबर 2024 में Gemini 2.0 के आगमन के साथ एआई का स्वभाव
बदला ही बदल गया। मॉडल अब सिर्फ पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दे रहा था, बल्कि उसमें एजेंटिक (Agentic) क्षमताएं आ चुकी थीं अर्थात मॉडल ने
स्वतंत्र रूप से टूल्स का उपयोग करना, वेब
पेजों को नेविगेट करना और कई चरणों वाले जटिल ऑपरेशंस को बिना मानवीय मदद के खुद
पूरा करना शुरू कर दिया । चैटबॉट अब एक स्वतंत्र डिजिटल कर्मचारी बनने की दिशा में
बढ़ चला था जो आपके द्वारा पूछे जा रहे प्रशनों को स्वतः देने लगा था |
पांचवां पड़ाव: जेमिनी 3 और वर्तमान फ्रंटियर
वर्तमान
समय में जेमिनी अपनी तीसरी पीढ़ी में प्रवेश कर चुका है, जहां गति, दक्षता और रीज़निंग के नए
कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं:
- Gemini 3.1 Pro: यह जटिल कोडिंग, लॉजिकल रीज़निंग और 'डीप थिंकिंग' का प्रमुख केंद्र है।
- Gemini 3.8 Flash: "फ्लैश" नाम
होने के बावजूद यह केवल हल्का विकल्प नहीं, बल्कि एक फ्रंटियर मॉडल है। यह बेहद कम
लेटेंसी और किफायती लागत में पुराने प्रो मॉडल्स को भी बेंचमार्क पर पछाड़
देता है।
- Gemini 3.8 Flash
Cyber: कोड
में सुरक्षा कमियों को खोजने और पैच करने के लिए प्रशिक्षित विशेष मॉडल।
- Gemini 3.5
Flash-Lite: हाई-थ्रूपुट
और कंप्यूटर यूज़ (सिस्टम ऑटोमेशन) के लिए तैयार किया गया अल्ट्रा-फास्ट
इंजन।
- Gemini Omni
Flash: मल्टीमॉडल
का अगला स्तर—टेक्स्ट, इमेज
या ऑडियो प्रॉम्प्ट से सीधे वीडियो जनरेट करने की क्षमता।
जेमिनी
आज कहां है?
आज
जेमिनी सिर्फ एक वेबसाइट का चैटबॉट नहीं है, बल्कि
पूरे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की नस-नस में समा चुका है:
- Android और
हार्डवेयर: स्मार्टफोन्स, Wear OS घड़ियों, Android Auto और
Google TV पर यह मुख्य
असिस्टेंट बन चुका है।
- Google Workspace: Gmail में लंबे ईमेल
थ्रेड्स की समरी निकालना, Google
Docs में ड्राफ्ट तैयार करना, Sheets में डेटा
विज़ुअलाइज़ करना और Google Meet में
रीयल-टाइम नोट्स लेना अब इसका रोजमर्रा का काम है ।
- Google Search AI Mode: केवल वेब लिंक दिखाने के बजाय जटिल सवालों के सटीक और संश्लेषित उत्तर सीधे सर्च बॉक्स में उपलब्ध कराना।
लड़खड़ाते बार्ड से शुरू हुआ यह सफर आज एक ऐसे व्यापक
इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म में बदल चुका है, जो
डेटा सेंटर्स से लेकर आपकी कलाई की घड़ी तक बिना रुके काम कर रहा है ।
गूगल ने यह साबित कर दिया है कि एआई की दौड़ केवल पहले पहुंचने की नहीं, बल्कि सबसे मजबूत और उपयोगी तकनीक रचने की है। जेमिनी आज सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि भविष्य की हर स्क्रीन के पीछे सोचने वाला केंद्रीय दिमाग बन चुका है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इस न खत्म होने वाली रेस में हर दिन एक नया अध्याय जुड़ रहा है। कुछ साल पहले जब चैटबॉट्स की पहली लहर आई, तो दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन का इस क्षेत्र के अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत इसके अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे थे । मगर गूगल ने सिर्फ वापसी नहीं की, बल्कि उसने मशीनी समझ का पूरा दायरा ही बदल दिया । यह कहानी है लड़खड़ाते प्रयोगों, साहसिक इंजीनियरिंग और आधुनिक एआई के सबसे बड़े साम्राज्य Google Gemini के जन्म की।



👍
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं👏👏👏👏
जवाब देंहटाएंGood information
जवाब देंहटाएं