क्या
आपके Android फोन की बैटरी भी कभी-कभी इतनी
तेजी से कम होती है कि लगता है, अब
फोन बस बंद होने ही वाला है? दिलचस्प
बात यह है कि कई बार बैटरी बहुत कम दिखने के बावजूद फोन कई घंटे चलता रहता है।
आखिर ऐसा क्यों होता है, और
बैटरी को ज्यादा देर तक चलाने के लिए क्या किया जा सकता है?
इसका
कारण यह है कि फोन में दिखने वाला बैटरी प्रतिशत एक अनुमान होता है। फोन कितनी देर
चलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि उस
समय स्क्रीन, नेटवर्क, ऐप्स और दूसरी सुविधाएं कितनी
बिजली खर्च कर रही हैं। इसलिए वही 10% बैटरी
कभी कम समय चलती है और कभी कई घंटे।
मैंने अपने Android फोन में Power Saving Mode, Dark Mode और Airplane Mode आजमाए, और Location व GPS को बंद रखकर भी बैटरी के व्यवहार को समझने की कोशिश की। इन सेटिंग्स से मुझे बैटरी लाइफ में कुछ सुधार महसूस हुआ। हालांकि, हर फोन में इनका असर एक जैसा नहीं होता। यह बैटरी की स्थिति, नेटवर्क सिग्नल, इस्तेमाल होने वाले ऐप्स और फोन के मॉडल पर निर्भर करता है।
इस
लेख में हम जानेंगे कि Android battery drain fix के लिए कौन-से तरीके आजमाए जा
सकते हैं, बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या
कारण हैं, और किन सेटिंग्स को बदलकर आप
अपने फोन का बैटरी बैकअप बेहतर कर सकते हैं।
कम बैटरी देखकर लगता था कि फोन अब बंद हो जाएगा!
मैंने
अपने Android फोन में बैटरी बचाने के लिए Power Saving Mode, Dark Mode और Airplane Mode का इस्तेमाल किया। इसके
साथ मैंने Location और GPS को भी बंद रखा। इन सेटिंग्स को
आजमाने के बाद मुझे अपने फोन की बैटरी लाइफ में कुछ सुधार महसूस हुआ।
पहले
मुझे लगता था कि बैटरी 10-15% पर
आते ही फोन जल्द बंद हो जाएगा, लेकिन
कई बार फोन कई घंटे तक चलता रहता था। मेरे अनुभव में बैटरी कम होने पर Power Saving Mode काफी
उपयोगी लगा। Dark Mode और
दूसरी सेटिंग्स का असर इस पर निर्भर करता है कि फोन की स्क्रीन किस तरह की है और
आप उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं।
Location और GPS बंद रखने से भी मुझे फायदा लगा, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि
इन्हीं की वजह से कितनी बैटरी बची। कुल सुधार इन सभी सेटिंग्स के मिले-जुले असर से
हुआ।
इस
अनुभव से मैंने एक बात सीखी: बैटरी
का प्रतिशत कम होने का मतलब यह नहीं है कि फोन तुरंत बंद हो जाएगा। लेकिन एक सावधानी भी जरूरी है।
अगर आपकी बैटरी पुरानी हो चुकी है, तो
फोन 15-20% पर भी अचानक बंद हो सकता है।
ऐसे में केवल सेटिंग्स बदलने से समस्या नहीं सुलझेगी।
अगर
आपके फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म होती है, तो
नीचे दिए गए तरीके आजमाकर देखें।
Android फोन की बैटरी जल्दी
खत्म होने के मुख्य कारण
बैटरी
की समस्या ठीक करने से पहले उसके संभावित कारणों को समझना जरूरी है।
1. एक साथ कई ऐप्स चलना और
बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स।
2. स्क्रीन की बहुत ज्यादा
ब्राइटनेस।
3. फोन का ज्यादा गर्म होना (गर्म
जगह में इस्तेमाल, गेमिंग
या भारी ऐप्स की वजह से)।
4. बिना कंपनी वाला या फोन के
अनुकूल न होने वाला चार्जर।
5. लगातार इस्तेमाल होने वाली Location और GPS सेवाएं।
6. कमजोर मोबाइल नेटवर्क सिग्नल।
7. लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो देखना या कैमरा
इस्तेमाल करना।
8. सॉफ्टवेयर या ऐप्स से जुड़ी
समस्याएं।
9. पुरानी हो चुकी बैटरी की कम
क्षमता।
यह बात
याद रखना जरूरी है कि नया फोन लेने या बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद
शुरुआती कुछ दिनों में बैटरी ज्यादा खर्च होना सामान्य है। इस दौरान फोन ऐप्स और
सिस्टम को ऑप्टिमाइज़ कर रहा होता है। कुछ दिन बाद भी समस्या बनी रहे, तभी चिंता करें।
इनमें
से कौन-सा कारण आपके फोन को प्रभावित कर रहा है,
यह
जानने के लिए सबसे पहले Battery Usage की
जांच करें।
Android Battery Drain Fix: बैटरी बचाने के 10 आसान तरीके
1. Power Saving Mode चालू
करें
अगर
फोन की बैटरी तेजी से कम हो रही है, तो
Power Saving Mode सबसे
पहले आजमाने योग्य विकल्पों में से एक है।
इसे चालू करने के लिए:
1. फोन
की Settings खोलें।
2. Battery विकल्प पर जाएं।
3. Battery Saver या Power Saving Mode चुनें।
4. इसे
चालू कर दें।
फोन
के अनुसार यह मोड बैकग्राउंड गतिविधि, सिंकिंग, परफॉर्मेंस और Always-On Display जैसी
सुविधाओं को सीमित कर सकता है। इससे बैटरी की खपत कम करने में मदद मिल सकती है।
मेरे
अनुभव में बैटरी कम होने पर यह सबसे उपयोगी सेटिंग लगी। अगर आपको बाहर जाना है और
तुरंत चार्जर उपलब्ध नहीं होगा, तो
यह खास तौर पर काम आ सकती है।
2. देखें कि कौन-सा ऐप ज्यादा
बैटरी खर्च कर रहा है
कई
बार बैटरी की समस्या किसी खास ऐप के कारण होती है। कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार
काम करते रहते हैं, जिससे
बैटरी की खपत बढ़ सकती है।
ऐसे
ऐप्स की पहचान करने के लिए:
1. Settings खोलें।
2. Battery विकल्प पर जाएं।
3. Battery Usage पर टैप करें।
4. ज़रूरत
हो तो "View by apps" चुनकर
देखें कि कौन-से ऐप्स ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहे हैं।
5. जरूरत
पड़ने पर संबंधित ऐप की बैटरी सेटिंग्स बदलें।
ध्यान दें कि वीडियो देखने, गेम खेलने या लंबे समय तक किसी ऐप का इस्तेमाल करने पर उसका बैटरी उपयोग ज्यादा दिखना सामान्य है। अगर कोई ऐप आपने इस्तेमाल ही नहीं किया और फिर भी ऊपर दिख रहा है, तब उस पर ध्यान दें।
Google की आधिकारिक Pixel Help गाइड में भी बैटरी की खपत जांचने और
उसे नियंत्रित करने के तरीके दिए गए हैं।
3. अनावश्यक Background Activity सीमित
करें
कुछ
ऐप्स इस्तेमाल न किए जाने पर भी बैकग्राउंड में काम करते हैं। अगर कोई गैर-जरूरी
ऐप बहुत ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है, तो
उसकी बैकग्राउंड गतिविधि सीमित की जा सकती है।
1. Settings में जाएं।
2. Apps या App Management खोलें।
3. संबंधित
ऐप चुनें।
4. Battery या App Battery Usage पर
टैप करें।
5. उपलब्ध
विकल्पों में बैकग्राउंड इस्तेमाल को सीमित करें।
Samsung Galaxy फोन
में: Settings > Battery > Background usage limits में
जाएं। वहां Sleeping apps या
Deep sleeping apps चुनकर
कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स जोड़ें। Samsung
के
अनुसार Sleeping ऐप्स के नोटिफिकेशन देर से आ
सकते हैं, और Deep sleeping ऐप्स बैकग्राउंड में
बिल्कुल नहीं चलते, केवल
खोलने पर काम करते हैं।
हर ऐप
पर यह सेटिंग लागू करना जरूरी नहीं है। Google
की
सलाह है कि सामान्य रूप से ऐप्स के लिए "Optimized"
सेटिंग
चालू रखें। जरूरी मैसेज, ईमेल
और बैंकिंग ऐप्स की गतिविधि सीमित करने से नोटिफिकेशन देर से आ सकते हैं।
नोट:
Xiaomi, Realme, Vivo, Oppo जैसे
ब्रांड्स में इन विकल्पों के नाम और रास्ते अलग हो सकते हैं।
4. Dark Mode का
इस्तेमाल करें
मैंने
अपने फोन में Dark Mode का भी
इस्तेमाल किया। यह आंखों को देखने में आरामदायक लग सकता है और OLED या AMOLED डिस्प्ले वाले फोन में कुछ
परिस्थितियों में बैटरी बचाने में मदद कर सकता है।
इसे
चालू करने के लिए:
1. Settings खोलें।
2. Display विकल्प चुनें।
3. Dark Mode या Dark Theme चालू करें।
OLED और AMOLED स्क्रीन पर काले पिक्सल बहुत
कम या बिल्कुल बिजली इस्तेमाल नहीं करते। इसलिए इन डिस्प्ले पर Dark Mode का फायदा हो सकता है। LCD डिस्प्ले में इसका असर आमतौर
पर सीमित होता है।
Dark Mode जरूर आजमाएं, लेकिन यह उम्मीद न करें कि
इससे हर फोन की बैटरी में एक जैसा सुधार होगा।
5. Location और GPS का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार
करें
Location और GPS का उपयोग मैप्स, नेविगेशन, मौसम और कई अन्य ऐप्स में होता
है। लेकिन हर ऐप को हर समय आपकी लोकेशन की जरूरत नहीं होती।
1. गैर-जरूरी ऐप्स की Location Permission जांचें।
2. जहां उपलब्ध हो, "Allow only while using the app" विकल्प
चुनें।
3. जिन ऐप्स को लोकेशन की जरूरत
नहीं है, उनकी अनुमति हटा दें।
4. जरूरत न होने पर Location सुविधा बंद कर सकते हैं।
मैंने
भी Location और GPS बंद रखकर देखा। इससे मुझे लगा
कि इन सुविधाओं का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए। बैटरी पर वास्तविक असर इस बात
पर निर्भर करता है कि कौन-सा ऐप लोकेशन इस्तेमाल कर रहा है और कितनी देर तक कर रहा
है। केवल Location बंद
करने से हर फोन में बैटरी कितनी बढ़ेगी, इसका
कोई निश्चित जवाब नहीं है।
एक
जरूरी बात: Location बंद
होने पर मैप्स, कैब
ऐप्स, डिलीवरी ट्रैकिंग और "Find My Device" जैसी
सुविधाएं ठीक से काम नहीं करेंगी। इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे चालू कर लें।
6. Airplane Mode का
सही इस्तेमाल करें
Airplane Mode को फ्लाइट मोड भी कहा
जाता है। यह मोबाइल नेटवर्क कनेक्शन बंद कर देता है। कई फोन में Wi-Fi और Bluetooth भी बंद हो जाते हैं, हालांकि कुछ डिवाइस में इन्हें
अलग से चालू किया जा सकता है।
मैंने
Airplane Mode का इस्तेमाल करके भी
फोन की बैटरी के व्यवहार पर ध्यान दिया। यह उस समय उपयोगी हो सकता है, जब मोबाइल नेटवर्क की जरूरत न
हो। उदाहरण के लिए:
1. सोते समय, जब आपको कॉल या डेटा की जरूरत
न हो।
2. ऐसी जगह, जहां मोबाइल सिग्नल बहुत कमजोर
हों।
3. कुछ समय के लिए कॉल और मोबाइल
डेटा से दूर रहना हो।
कमजोर
नेटवर्क में फोन को सिग्नल खोजने या जुड़े रहने के लिए ज्यादा ऊर्जा लगती है। ऐसी
स्थिति में Airplane Mode मदद
कर सकता है।
एक बात
याद रखे कि इसे चालू करने पर सामान्य कॉल,
मैसेज
और मोबाइल डेटा उपलब्ध नहीं रहेंगे, और
इमरजेंसी कॉल भी नहीं आ या जा पाएंगी। इसलिए इसे सोच-समझकर चालू करें।
7. स्क्रीन की Brightness, Screen Timeout और
Refresh Rate कम
करें
फोन
की स्क्रीन बैटरी की खपत में बड़ी भूमिका निभाती है। बहुत ज्यादा ब्राइटनेस और
लंबे समय तक चालू रहने वाली स्क्रीन बैटरी को तेजी से खत्म कर सकती है।
1. Brightness को
जरूरत के अनुसार रखें।
2. Auto Brightness या
Adaptive Brightness का
उपयोग करें।
3. Screen Timeout को
30 सेकंड या 1 मिनट पर सेट करें।
4. जरूरत न होने पर Always-On Display बंद
कर दें।
5. अगर आपके फोन में 90Hz या 120Hz Refresh Rate है, तो उसे 60Hz पर करके देखें। आमतौर पर इससे
बैटरी की खपत कम हो सकती है, लेकिन
स्क्रीन थोड़ी कम smooth लगेगी।
8. कमजोर नेटवर्क और 5G के इस्तेमाल पर ध्यान दें
अगर
आप ऐसी जगह रहते हैं या यात्रा करते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है, तो फोन की बैटरी सामान्य से
जल्दी खत्म हो सकती है। Samsung भी
कमजोर सिग्नल को बैटरी जल्दी खत्म होने का एक कारण बताता है।
1.
बेहतर सिग्नल वाली जगह पर जाने
की कोशिश करें।
2.
भरोसेमंद Wi-Fi उपलब्ध हो तो उसका इस्तेमाल
करें।
3.
नेटवर्क मोड बदलने का विकल्प
हो, तो कमजोर 5G कवरेज की स्थिति में 4G आजमाकर देखें।
ध्यान
रखें कि 5G हमेशा 4G से ज्यादा बैटरी खर्च करे, ऐसा जरूरी नहीं है। असली खपत
नेटवर्क की उपलब्धता, सिग्नल
की गुणवत्ता और फोन के मॉडल पर निर्भर करती है।
9. Bluetooth और Hotspot बंद रखें, जब जरूरत न हो
Bluetooth और Mobile Hotspot उपयोगी हैं, लेकिन जरूरत खत्म होने के बाद
इन्हें बंद कर देना अच्छा रहता है।
1. इंटरनेट शेयरिंग खत्म होने पर Hotspot बंद करें।
2. जिन Bluetooth डिवाइसों की जरूरत नहीं है, उनसे कनेक्शन हटाएं।
3. अनावश्यक वायरलेस सुविधाओं का
इस्तेमाल सीमित रखें।
Bluetooth और Wi-Fi को हमेशा बंद रखना जरूरी नहीं
है। इनका बैटरी पर असर इस्तेमाल की स्थिति के अनुसार बदलता है।
क्या आप जानते हैं कि घर का Wi-Fi सिर्फ इंटरनेट चलाने के ही नहीं,
बल्कि कई स्मार्ट गैजेट्स को इस्तेमाल करने के भी काम आता है?
स्मार्ट बल्ब से लेकर स्मार्ट प्लग तक, ये
डिवाइस आपके रोजमर्रा के काम को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं। जानिए कौन-कौन से
Wi-Fi गैजेट्स आपके घर को और भी स्मार्ट बना सकते हैं,
घर में Wi-Fi है? जानिए
कौन-कौन से स्मार्ट गैजेट्स आपके रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।
10. फोन अपडेट करें और बैटरी की स्थिति जांचें
अगर
सभी सेटिंग्स बदलने के बाद भी बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है, तो समस्या किसी ऐप, सॉफ्टवेयर या पुरानी बैटरी से
जुड़ी हो सकती है।
- Settings में
Software Update जांचें।
- Google Play Store
से ऐप्स अपडेट करें।
- फोन को समय-समय पर Restart करें।
- बैटरी की स्थिति जांचने के लिए अपने
फोन का डायग्नोस्टिक टूल इस्तेमाल करें:
o
Pixel 6 और
उसके बाद के फोन: Settings > Battery
> Battery diagnostics।
o
Samsung Galaxy फोन: Samsung Members ऐप
में Phone Diagnostics।
o
बाकी ब्रांड्स में यह विकल्प
अलग नाम से या अलग जगह हो सकता है।
Google की गाइड के अनुसार, उसमें बताए गए कुछ स्टेप्स
केवल Android 14 और
उसके बाद के वर्जन में काम करते हैं।
बैटरी
एक ऐसी चीज है जो इस्तेमाल के साथ घिसती है। बार-बार चार्ज और डिस्चार्ज होने से
उसकी क्षमता धीरे-धीरे कम होती है, और
कम हुई क्षमता वापस नहीं आती। अगर बैटरी बहुत पुरानी है, फोन असामान्य रूप से गर्म होता
है या बैटरी में सूजन जैसे लक्षण दिखें, तो
फोन का इस्तेमाल और चार्जिंग रोककर अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच करवाएं।
बैटरी
जल्दी खत्म हो तो सबसे पहले क्या करें?
|
समस्या |
क्या करें? |
|
फोन
इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी कम होती है |
Battery Usage जांचें |
|
बैटरी
कम है और चार्जर उपलब्ध नहीं है |
Power Saving Mode चालू करें |
|
स्क्रीन
ज्यादा बैटरी खर्च करती है |
Brightness, Screen Timeout और Refresh Rate कम करें |
|
किसी
ऐप से ज्यादा बैटरी खर्च होती है |
उसकी
Background Activity जांचें |
|
कमजोर
नेटवर्क में बैटरी तेजी से गिरती है |
बेहतर
सिग्नल आजमाएं या जरूरत न होने पर Airplane Mode इस्तेमाल
करें |
|
फोन
गर्म हो रहा है |
भारी
ऐप्स बंद करें, गर्म जगह से हटाएं और सही चार्जर इस्तेमाल
करें |
|
नया
फोन या अपडेट के बाद बैटरी ज्यादा खर्च हो रही है |
कुछ
दिन इंतजार करें |
|
पुराना
फोन जल्दी डिस्चार्ज होता है या अचानक बंद हो जाता है |
Battery Health की जांच करवाएं |
क्या
बैटरी बचाने के लिए हर समय सभी सेटिंग्स बंद रखनी चाहिए?
नहीं।
हर समय Location, Bluetooth, Wi-Fi और
दूसरी सुविधाएं बंद रखना जरूरी नहीं है। इनका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करना बेहतर
है।
इसी
तरह, सभी ऐप्स को बार-बार Recent Apps से हटाना भी बैटरी
बचाने का पक्का तरीका नहीं माना जाता, क्योंकि
Android खुद भी कई बैकग्राउंड
गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
सबसे
पहले यह पता करें कि आपके फोन में बैटरी की खपत किस कारण से ज्यादा हो रही है। फिर
उसी के अनुसार सेटिंग्स बदलें।
निष्कर्ष
Android फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने
की समस्या को कम करने के लिए हमेशा नई बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होती। कई बार Power Saving Mode, Dark Mode, Background Activity,
Screen Timeout और Location
Permission जैसी सेटिंग्स की मदद से बैटरी की खपत को
नियंत्रित किया जा सकता है।
मेरे
अनुभव में Power Saving Mode, Dark Mode और
Airplane Mode आजमाने और Location व GPS बंद रखने से बैटरी लाइफ में
कुछ सुधार हुआ। पहले कम बैटरी देखकर लगता था कि फोन अब बंद हो जाएगा, लेकिन कई बार वह कई घंटे तक
चलता रहा। इससे मुझे समझ आया कि बैटरी का प्रतिशत और फोन के वास्तव में चलने का
समय हमेशा एक जैसा संकेत नहीं देते।
लेकिन
अगर बैटरी बहुत पुरानी हो चुकी है, तो
सेटिंग्स बदलने से सीमित फायदा ही होगा, और
ऐसे में बैटरी बदलवाना ही सही हल हो सकता है।
अगर
आप भी Android
battery drain fix के
तरीके खोज रहे हैं, तो
पहले Battery Usage जांचें और फिर अपनी
जरूरत के अनुसार इन उपायों को आजमाएं। कुछ दिनों तक बैटरी के व्यवहार पर ध्यान
देने से आपको समझ आएगा कि आपके फोन के लिए कौन-सी सेटिंग सबसे ज्यादा उपयोगी है।
आपके
फोन में कौन-सी सेटिंग से बैटरी बैकअप बेहतर हुआ है? अपना
अनुभव कमेंट में साझा करें।
अस्वीकरण:
सेटिंग्स के नाम और रास्ते फोन के ब्रांड,
मॉडल
और Android वर्जन के अनुसार अलग हो सकते
हैं, और बैटरी बैकअप में सुधार हर डिवाइस पर
समान नहीं होगा। "मेरा अनुभव" हिस्सा लेखक का निजी अनुभव है। बैटरी में
सूजन, ज्यादा गर्मी या अचानक बंद
होने जैसी समस्या हो तो अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच करवाएं।
आधिकारिक
स्रोत (Sources)
- Android: बैटरी लाइफ बढ़ाने
के तरीके
- Google Pixel Help: बैटरी
तेजी से खत्म होने की समस्या
- Samsung Support: Galaxy फोन
की बैटरी जल्दी खत्म होने पर क्या करें (हिंदी)



अति उत्तम जानकारी 👌
जवाब देंहटाएंSuper
जवाब देंहटाएंSuper
जवाब देंहटाएं